• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Poetry, Song, and Ghazal Confluence in Lucknow on September 20th in Memory of Gopaldas Neeraj

गोपालदास नीरज की स्मृति में 20 सितंबर को लखनऊ में काव्य, गीत-गजल संगम

लखनऊ। गीत ऋषि स्व. गोपालदास नीरज की स्मृति में “लखनऊ काव्य, गीत, गजल संगम एवं सम्मान समारोह” का आयोजन 20 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कृष्णानगर, अलीनगर सुनेहरा स्थित एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल परिसर में किया जाएगा। आयोजन अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में होगाकार्यक्रम आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज के सानिध्य तथा काशी हिन्दी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. धर्मदेव यादव ‘धर्मेश’ की अध्यक्षता में होगा। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि एवं गीतकार डॉ. जय सिंह आर्य (दिल्ली) होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. महेंद्र सिंह ‘गौर’ तथा कैप्टन सरोज सिंह रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता पांडेय ‘अपराजिता’ एवं हरियाणा की युवा कवयित्री डॉ. सीमा रांगा ‘इंद्रा’ होंगी कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लेखक, विचारक एवं समाज सुधारक डॉ. विद्यासागर उपाध्याय का विशेष सर्वदलीय नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। प्रमुख संरक्षण में कुलाधिपति कवि सुख मंगल सिंह ‘मंगल’, पूर्व जिला जज एवं अंतरराष्ट्रीय गजलकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार, पूर्व जिला जज एवं प्रख्यात कवि डॉ. राम-लखन वर्मा, कर्नल डॉ. आदिशंकर मिश्र ‘विद्या-वाचस्पति’ एवं डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ शामिल हैं कार्यक्रम का प्रमुख संयोजन कवि इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ करेंगे। स्वागत संरक्षक डॉ. पारसनाथ श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम्’, डॉ. प्रमोद वाचस्पति ‘सलिल जौनपुरी’, कवि नन्दलालमणि त्रिपाठी ‘पीतांबर’, डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय ‘निर्भय’, पवन कुमार सिंह एडवोकेट, कवि रविन्द्र पाण्डेय ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’, डॉ. वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर रहेंगे। देहदानी रामानंद सैनी एडवोकेट स्वागताध्यक्ष होंगे गत संयोजन में कवि गिरिराज शर्मा ‘ठेठ मलिहाबादी’, डॉ. राजेश शर्मा (कानपुर), कवि अनुज प्रताप सिंह ‘अनुज’, डॉ. राम-लखन वर्मा, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता एवं युवा कवि अमित कुमार शर्मा (प्रयागराज) शामिल हैं। धन्यवाद एवं आभार डॉ. अनीता मिश्रा तथा मुख्य प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमति श्रीवास्तव करेंगी आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े 108 लोगों को ‘गीत ऋषि स्व. गोपालदास नीरज स्मृति सम्मान-2026’ प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष कवि नन्दलालमणि त्रिपाठी ‘पीतांबर’ एवं मुख्य प्रदेश महामंत्री व प्रख्यात कवि डॉ. विनोद कुमार वर्मा ‘गुरु जी’ ने संयुक्त रूप से दी।