• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • PM Modi's big gift to Kashi: Inauguration and foundation stone laying of 163 projects worth Rs 6,332 crore.

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 6,332 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काशी दौरे के दौरान शहर को 6,332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5,277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्य परियोजनाओं में 2,464 करोड़ की लागत से मालवीय पुल के पास बनने वाले “सिग्नेचर ब्रिज”, 1,582 करोड़ की सीवरेज व वाटर सप्लाई योजनाएं और 429 करोड़ की लागत से कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल प्रमुख हैं। साथ ही 144 करोड़ की लागत से कज्जाकपुरा आरओबी का उद्घाटन भी किया गया।

इसके अलावा घाटों के जीर्णोद्धार, पर्यटन विकास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से काशी के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।