लालरू 8 मई यूनिवर्सल एलपीजी गैस एजेंसी लालरू में वितरण स्थान पर इलाका निवासी तपती धूप एवं गर्मी में है परेशान 3 दिन से एजेंसी की तरफ से कोई भी वाहन गैस लेकर वितरण स्थान पर नहीं आया है। इलाका निवासी अपने-अपने गैस सिलेंडर लाइन में लगाकर तपती धूप गर्मी में बेहाल रहते हैं। एजेंसी की तरफ से कोई भी सूचना नहीं दी जाती है। 1:00 तक खड़े रहकर घर वापस चले जाते हैं। एजेंसी में जाने पर बताया जाता है कि गैस ही नहीं है। रविवार तक गैस नहीं मिलेगी सोमवार को प्लांट में गैस आने पर गैस वितरण की जाएगी।