बरौनी डेयरी के मैनेजर वैभव विशाल का हुआ सम्मान

बरौनी। काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जानी-मानी कवयित्री रेखा शर्मा 'स्नेहा' ने मंगलवार को देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बरौनी डेयरी के  मैनेजर वैभव विशाल को रेखा शर्मा 'स्नेहा' ने उनके कार्यालय में जाकर उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया। सम्मानित होने पर श्री विशाल ने बताया कि सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूंँ। वही रेखा शर्मा 'स्नेहा' ने कहा आगामी 12 जून 2026 को बेगूसराय में विराट कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह, पौधा वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशाल आयोजन किया जाएगा इस कवि सम्मेलन में देश और विदेश से साहित्यकार बेगूसराय में काव्य पाठ कर श्रोताओं को अपनी कविता से गुदगुदायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोरो पर है।