सीतापुर राकेश पाण्डेय
विकासखंड हरगांव क्षेत्र के हरगांव- दतेली राज मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। ग्राम भट पुरवा में मंदिर के पास मोड़ पर सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को अचानक गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है स्थानीय लोगों के अनुसार राजमार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क के बीच बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है। सामने से वाहन आने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह समस्या विशेष रूप से खतरनाक बनी हुई है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसे की आशंका और बढ़ जाती है *मरम्मत के अभाव में बढ़ रहा खतरा ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों की समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है। पानी लगातार जमा रहने से सड़क की ऊपरी परत भी कमजोर होने की आशंका है। लोगों ने सम्बन्धित विभाग से मौके का निरीक्षण कर गड्ढों को तत्काल भरवाने और सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के नियमित निरीक्षण और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले ही आवश्यक कदम उठाने चाहिएजिम्मेदारी तय करने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हरगांव-दतेली राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही सड़क के नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे केवल आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि सीधे तौर पर जन सुरक्षा से जुड़ा मामला हैं। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग की होगी। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।