चित्रकूटधाम। श्री श्री 1008अनन्त विभूषित , महामंडलेश्वर पुन्य नंदगिरी इंटरनेशनल श्री पंचदश नाम जूना किन्नर अखाड़ा , बारडोली सूरत गुजरात ने चित्रकूट में बंधुत्वेश्वरम धाम निर्माण में पुरुषोत्तम मास में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पादुका प्राण प्रतिष्ठा में भरत जी के त्याग का दीप जलाकर कहा कि भगवान राम ने हम किन्नरों को चित्रकूट में वरदान दिया था। आज समय आ गया हम सभी किन्नर मिलकर नर सिंह नर वानर नर किन्नर की सनातन परम्परा में बंधुत्वेश्वरम धाम का निर्माण करेंगे। दक्षिणे रामेश्वरम यस्य उत्तरे बंधुत्वेश्वरम के नारा को सेतु बंध रामेश्वरम में भरत जी के त्याग के दीप जलाकर संयुक्त राष्ट्र संघ में भेजेगा। हमारे किन्नर समाज के आध्यात्मिक भाई अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री भारत के मानस पुत्र संजीव द्विवेदी एडवोकेट हाई कोर्ट ने मंदिर निर्माण का पावन अवसर देकर हम सभी किन्नरों को समूचे विश्व में सम्मान दिलाने के संघर्ष कर रहे किन्नर समाज सदैव श्री द्विवेदी के ऋणी रहेगा जिन्होंने हम किन्नरों को भगवान राम के वरदान को ठीक उसी प्रकार से याद दिलाई जैसे जामवंत ने हनुमान को समुद्र लांघने और राम काज की याद दिलाई। अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम धाम किन्नरों के सम्मान और भगवान राम के वरदान की गाथा जायेगा श्री द्विवेदी ने अपनी कविता में कहा - उठो किन्नरों भारत में तुम राम राज्य निर्माण करो।
राम ने जो वरदान दिया है उसका अब निर्वाहन करों। संपूर्ण भारत मे भरत जी के त्याग के दीपक प्रज्वलित करते मंदिर का निर्माण होगा भरत जी ने और किन्नरों ने चौदह वर्ष कठिन तप किया था। इस पावन मंदिर निमार्ण के संकल्प में भरत मिलाप मंदिर चित्रकूट धाम के महंत 1008 राम मनोहर दास जी, दिव्य जीवन दास महाराज प्रेम बुआ किन्नर समाज सेवी रही वैदिक मंत्री के साथ पादुका प्राण प्रतिष्ठा कामदगिरि चित्रकूट बंधुत्वेश्वरम धाम निर्माण में संपन्न हुई श्री द्विवेदी अखंड विजय का आशीर्वाद समस्त संतों किन्नरों ने साथ में दीप जलाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पंडित तरन तारण जी महाराज, मदन मोहन शर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, आलोक सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन लखनऊ जिला अध्यक्ष आर एल पाण्डेय मौजूद रहे।