• Home
  • Uttar Pradesh
  • Amethi
  • Press Note* *Sarvesh Singh gives the message of service and social responsibility by donating blood for the 25th time

प्रेस नोट* *25वीं बार रक्तदान कर सर्वेश सिंह ने दिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

लखनऊ। रक्तदान को महज एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम मानते हुए मूल रूप से अमेठी जनपद के कोरारी लच्छन शाह ग्राम पंचायत निवासी एवं सेना से सेवानिवृत्त सर्वेश सिंह (फौजी) ने 12 सितंबर 2026 को अपना 25वां रक्तदान किया सर्वेश सिंह ने वर्ष 2004 में पहली बार रक्तदान किया था। इसके बाद से वह निरंतर समय-समय पर रक्तदान करते आ रहे हैं। 2004 से शुरू हुई उनकी यह सेवा-यात्रा अब 25वें रक्तदान तक पहुंच चुकी है। उनके लिए रक्तदान किसी विशेष दिवस अथवा अवसर तक सीमित गतिविधि नहीं, बल्कि लंबे समय से निभाई जा रही सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का संकल्प है।

सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति के पश्चात सर्वेश सिंह ने लखनऊ में उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही वह सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों से भी लगातार जुड़े रहे हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहने के बावजूद अपने क्षेत्र, समाज और जरूरतमंद लोगों के प्रति उनका जुड़ाव आज भी निरंतर बना हुआ है उनका 25वां रक्तदान समाज के लिए यह प्रेरक संदेश देता है कि सकारात्मक बदलाव के लिए हमेशा बड़े आयोजनों की आवश्यकता नहीं होती। व्यक्ति के छोटे-छोटे, लेकिन निरंतर प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है आज के समय में युवाओं को सामाजिक कार्यों और मानव सेवा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में सर्वेश सिंह की 25 बार रक्तदान करने की यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी यह पहल युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की भावना को भी मजबूत करती है सर्वेश सिंह का कहना है कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिसमें किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का अवसर मिलता है। प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

संदेश:

“रक्तदान महादान है। किसी के जीवन को बचाने से बड़ा मानव सेवा का अवसर कोई नहीं