• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Omaxe Group invests ?250 crore in Lucknow; 'Omaxe Cassia' project receives overwhelming response, with 300 homes already sold

लखनऊ में ओमैक्स ग्रुप का 250 करोड़ का निवेश, ‘ओमैक्स कैसिया’ प्रोजेक्ट को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 300 घर पहले ही बिके

लखनऊ: ओमैक्स ग्रुप ने लखनऊ में ‘ओमैक्स कैसिया’ के लिए 250 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की, प्रोजेक्ट को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 300 घर पहले ही बिके

लखनऊ- ओमैक्स ग्रुप ने अपने नए प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘ओमैक्स कैसिया’ के लिए करीब 250 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट ओमेक्स गर्व बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (ओमैक्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) द्वारा विकसित किया जा रहा है। लखनऊ के रायबरेली रोड पर स्थित 690 एकड़ के विशाल ओमैक्से मेट्रो सिटी टाउनशिप के भीतर यह प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट की शुरुआत के साथ ही इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है और कुल 360 में से करीब 300 यूनिट पहले ही बिक चुकी हैं।

क्या है प्रोजेक्ट की खासियत ओमैक्स कैसिया में कुल 8 टावर बनाए जाएंगे, जिनमें 2बीएचके और 3बीएचके के बड़े और आधुनिक फ्लैट्स होंगे।यह प्रोजेक्ट रेरा के तय नियमों और समयसीमा के अनुसार विकसित किया जाएगा और अगले तीन वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भूमि पूजन के साथ निर्माण की शुरुआत प्रोजेक्ट के निर्माण की शुरुआत के मौके पर कंपनी ने साइट पर भूमि पूजन और हवन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिनमें चैनल पार्टनर्स और होमबायर्स भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ओमैक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पांडेय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का समापन भजन संध्या और सामूहिक आयोजन के साथ हुआ।

प्रोजेक्ट को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर ओमेक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, मोहित गोयल ने कहा कि लखनऊ में घर खरीदने वाले लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। अब लोग सिर्फ घर नहीं, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी, आसपास की सुविधाएं और भविष्य में इलाके के विकास को ध्यान में रखकर फैसला ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओमैक्स कैसिया को बड़े और आत्मनिर्भर टाउनशिप के अंदर विकसित किया जा रहा है, जिससे खरीदारों को बेहतर लाइफस्टाइल और लॉन्ग टर्म वैल्यू मिलेगी।निर्माण शुरू होने से पहले ही करीब 300 घरों की बिक्री इस बात का संकेत है कि खरीदारों की पसंद बदल रही है और उन्हें हम पर भरोसा है। आगे हमारा फोकस बेहतर निर्माण गुणवत्ता और लंबे समय में अच्छा रिटर्न देने वाले प्रोडक्ट पर रहेगा।

लोकेशन का मिलेगा बड़ा फायदा रायबरेली रोड पर स्थित यह प्रोजेक्ट तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ उठाएगा। साथ ही, ओमैक्स मेट्रो सिटी के अंदर मिलने वाली सुविधाएं इसे इस इलाके का एक मजबूत रियल एस्टेट विकल्प बनाती हैं।