• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • In the meeting, a resolution was taken to remove the discrepancies in the society and get organized.

बैठक में समाज की विसंगतियां दूर संगठित होने का लिया गया संकल्प

लखनऊ/कानपुर।  जैतीपुर रोड घाटमपुर में अमर सिंह यादव पूर्व ग्राम विकास अधिकारी ने यादव समाज के उत्थान हेतु एक सभा का आयोजन किया गया।

 जिसमें समाज की विसंगतियों को दूर कर शिक्षित और संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाने और हर समाज के लोगों की सेवा करने का अवसर मिले ताकि हर समाज की सेवा कर सके और सबका सम्मान करे एवं कलम को ताकत बनाए और उत्थान का प्रयास करे डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया ,कपूरी ठाकुर ने कहा था कि शिक्षा से ही आगे बढ़ा जा सकता है । 

यह विचार चौधरी रामवीर सिंह यादव सपा नेता ने विचार व्यक्त किया साथ में अजीत यादव, प्रवीण पंकज,जयवीर सिंह यादव शिक्षक संघ कानपुर,रामरूप सिंह पूर्व प्रधान,रामबाबू पूर्व प्रधान,रामवीर सिंह,मंगल यादव प्रधान बीबीपुर,बलवंत यादव मवई , एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव, बलवान यादव,  शिवम यादव, प्रिंस यादव मनोज यादव, रामवीर यादव, जीतू यादव, गुलाब यादव, धीरेन्द्र यादव, गौरव यादव, देव सिंह यादव, अजीत यादव, मानवेंद्र यादव, रूपेश यादव, लवकुश यादव, अविनाश यादव, हिमांशु, ने संबोधित किया और संकल्प लिया कि समाज को नशे से मुक्त कराएंगे।