• Home
  • Delhi
  • Central Delhi
  • Hindu Dev Prakash Shukla, National President of the Rashtriya Yuva Vahini, pays a courtesy call on Union Home and Cooperation Minister Amit Shah.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल के संपादक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों, युवा सशक्तिकरण, राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों तथा शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने राष्ट्रीय युवा वाहिनी द्वारा देशभर में संचालित विभिन्न सेवा एवं जनजागरण अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने संगठन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, गौसेवा, सांस्कृतिक जागरण तथा जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

बैठक में शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल की भावी कार्ययोजना, समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े सकारात्मक विषयों के प्रसारण तथा जनसरोकारों को प्रमुखता से सामने लाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने माननीय अमित शाह जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रेरक नेतृत्व देश के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है तथा उनके विचार राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन भविष्य में भी सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाएगा।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस शिष्टाचार भेंट को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया तथा इसे जनसेवा, संगठन विस्तार और सकारात्मक सामाजिक पहल के लिए प्रेरणादायक बताया।