• Home
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Two puppet characters created by Jaipur-based artist Rahul Mishra—which have gone viral on social media and even made Premanand Maharaj laugh—went missing in Vrindavan.

जयपुर के कलाकार राहुल मिश्रा के दो कठपुतली पात्र, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुके हैं और प्रेमानंद महाराज को भी हंसा चुके हैं, वृंदावन में गुम हो गए थे.

दरअसल, राहुल अपने दोस्तों के साथ परिक्रमा करने गए थे. इसी दौरान वे अपना बैग एक ई-रिक्शा में भूल गए, जिसमें दोनों कठपुतलियां रखी थीं. घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई गई. राहुल ने एक बाइक किराये पर ली और खुद बैग की तलाश में निकल पड़े. करीब 30 घंटे की लगातार मेहनत और खोजबीन के बाद उन्हें वह ई-रिक्शा मिल गया और साथ ही उनका बैग तथा दोनों कठपुतलियां भी सुरक्षित वापस मिल गईं....