• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Plantation of trees at Sampurnanand Sanskrit University under the campaign 'One Tree in the Name of Mother'

‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पौधरोपण

वाराणसी, विश्व पर्यावरण दिवस पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में "एक वृक्ष माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने आम, जामुन, मोरसरी एवं नीम सहित विभिन्न पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कुलपति ने कहा कि यह अभियान मातृत्व, प्रकृति और जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सांस्कृतिक संकल्प है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक वृक्ष लगाने और उसका संरक्षण करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण मानवता के भविष्य को सुरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण और संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र, पं. सुनील चौधरी, प्रभुनाथ यादव, मनीष कुमार चौबे सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।