विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे का जल एवं ऊर्जा संरक्षण अभियान

वाराणसी, विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में "जल और ऊर्जा संरक्षण" थीम पर जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालयों में जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, जल पुनर्चक्रण, ई-वेस्ट निस्तारण तथा मिशन LiFE के तहत पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। यात्रियों, कर्मचारियों, वेंडरों और स्थानीय लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय प्रभाव कम करने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में आजमगढ़, बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, छपरा, मऊ, गाजीपुर सिटी, सीवान सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक भागीदारी रही।