बाल कथाकार पवन कुमार वर्मा अल्मोड़ा में होंगे सम्मानित.

बाल कथाकार पवन कुमार वर्मा को बाल साहित्य संस्थान, अल्मोड़ा ( उत्तराखंड ) में इस वर्ष का प्रतिष्ठित डॉ जगदीश्वर सहाय भार्गव बाल साहित्य सम्मान प्रदान किया जायेगा | पवन कुमार वर्मा के दर्जनों बाल कथा संकलन प्रकाशित हैं. उनकी कई कहानियाँ देश भर के पाठ्य पुस्तकों में शामिल हैं  |

अनेकों पुरस्कार एवं सम्मान से सम्मानित पवन कुमार वर्मा को मिले इस सम्मान से काशी के साहित्यिक समाज में अत्यन्त प्रसन्नता व्याप्त 

है  |