जीएसटी जागरूकता एवं समस्या समाधान को लेकर फूलपुर व्यापारी संवाद बैठक

फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वाधान में सामुदायिक भवन पर जीएसटी जागरूकता अभियान और समस्या समाधान को लेकर व्यापारियों की बैठक की गई जिसके अंतर्गत राज्य कर विभाग वाराणसी के मुख्य अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की और व्यापारियों के अनेक प्रकार के समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किया तथा जीएसटी के जागरूकता के बारे में बताएं जिससे व्यापारी के विभिन्न समस्याओं का निराकरण हो सका और इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यउप आयुक्त गौरव कुमार चौहान खण्ड 16 सहायक आयुक्त अमित कुमार खण्ड 16 एवं राज्य कर अधिकारी वेद प्रकाश दुबे खण्ड 16 वाराणासी अधिकारियों को अंग वस्त्र मोमेंटो देकर और वृक्षारोपण एक वृक्ष मां के नाम से लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विशाल गुप्ता जी ने किया बैठक में नागेश्वर मोदनवाल भारत जायसवाल राजकुमार गुप्ता राजू पिंटू विश्वकर्मा दिलीप विश्वकर्मा आजाद फर्नीचर संतोष सेठ दिलीप सेठ राहुल सेठ अनिल को व्यापारी मौजूद रहे