• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • On the occasion of Mother's Day, Red Plus Society organised a special programme at the old age home.

मदर्स डे के अवसर पर रेड प्लस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। मदर्स डे के पावन अवसर पर Red Plus Society द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ Red Plus Old Age Home में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवास कर रही माताओं के साथ मदर्स डे मनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माताओं को फल, लड्डू, कोल्ड ड्रिंक एवं शॉल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मातृ शक्ति के प्रति सम्मान, प्रेम एवं संवेदनाओं को बढ़ावा देना रहा। वृद्धाश्रम की माताओं ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोसायटी के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष Dr. Raj Kumar, Dr. Sandeep Yadav Sekhar, Saurabh, Hemlata सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माताओं के साथ समय बिताया और उन्हें विशेष महसूस कराया। कार्यक्रम का समापन सभी माताओं के उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना के साथ किया गया।