राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं गौ संरक्षण अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से
किसन पाल शेनी जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ — रोशनी शुक्ला जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ — पंडित हृदेश शर्मा जी के अनुमोदन पर की गई है।
🐄 किसन पाल शेनी जी का योगदान और नई भूमिका
किसन पाल शेनी जी लंबे समय से गौ सेवा, समाज सेवा, सनातन संस्कृति संरक्षण एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से गौ प्रकोष्ठ को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश
“किसन पाल शेनी जी जैसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता का गौ प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय दायित्व संभालना संगठन के लिए गर्व का विषय है। रोशनी शुक्ला जी एवं पंडित हृदेश शर्मा जी के अनुमोदन एवं मार्गदर्शन में यह नियुक्ति गौ सेवा अभियान को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।”
संगठन का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में गौ सेवा, गौशाला निर्माण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है।
संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, गौ प्रकोष्ठ परिवार एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों नेकिसन पाल शेनी जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।