पारिवारिक विवाद व रुपयों के लेन देन को लेकर भतीजे ने ही की थी अपने ताऊ की हत्या
उत्तर प्रदेश आज लक्ष्मण कुमार शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद उपाध्याय निवासी मास्टर कालोनी थाना इग्लास जनपद अलीगढ़ द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि उसके ससुर जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र बंगाली शर्मा निवासी पहाडपुर थाना हाथरस जंक्शन अपने घर में अकेले रहते थे रात में अज्ञात शातिर द्वारा मेरे ससुर की हत्या कर दी है। उक्त सूचना के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया पुलिस अधीक्षक हाथरस तेजतर्रार
चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा फील्ड यूनिट के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु व घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना हाथरस जंक्शन पुलिस सहित पांच टीमों का गठन किया गया घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी और धरातलीय साक्ष्य एकत्रित किए गए
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस टीम द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना में प्रकाश में आये एक आरोपी को ग्राम पहाडपुर सरकारी कुए से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशादेही पर आलाकत्ल एक टेचिया (कुल्हाडी) बरामद है आरोपी कपिल शर्मा उपरोक्त से पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मृतक जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र बंगाली मल शर्मा उपरोक्त मेरे ताऊ है। जिनकी एक
लडकी थी जिसकी शादी करीब 26 वर्ष पूर्व अलीगढ में हो चुकी है ताऊ जगदीश प्रसाद शर्मा उपरोक्त के पास बहुत पैसा था उन्होंने तीन वर्ष पूर्व हमें एक ट्रैक्टर दिलवाया था जो वापस ले लिया है। शाम करीब 06 बजे ताऊ गाली देकर ट्रैक्टर के पाँच लाख रूपये मांग रहे थे हमारे पास पैसे नही थे तो मैंने रात में ताऊ की हत्या करने की योजना बनाई और रात करीब दस बजे उनके घर
जाकर उनके हाथ पैर दबाकर सेवा की जब ताऊ सो गये तो उनके घर के जीने की कुन्डी खोल दी और अपने घर वापस आ गया रात में अपने घर से टेचिया कुल्हाडी लेकर जीने के रास्ते ताऊ के घर में जाकर सोते समय ताऊ के सिर पर मारकर उनकी हत्या कर दी