आयुषी सिंघानिया व दीक्षा पोद्दार के यहां फैंसी राखियों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध

वाराणसी। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए महमूरगंज स्थित आयुषी सिंघानिया एवं दीक्षा पोद्दार के प्रतिष्ठान पर फैंसी राखियों का आकर्षक एवं नवीनतम संग्रह ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यहां भाई-भाभी राखी, किड्स राखी, फैंसी एवं डिजाइनर राखियों की विभिन्न वैरायटी के साथ बंदनवार (तोरण), गिफ्ट आइटम और डेकोरेशन आइटम होलसेल एवं रिटेल दोनों में उपलब्ध हैं।

संचालिकाओं ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष विशेष डिजाइनों की राखियां और सजावटी उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक प्रतिष्ठान पर पहुंच रहे हैं।