संयुक्त परिषद का अधिवेशन जुलाई के दूसरे सप्ताह में कराए जाने का लिया गया निर्णय
लखनऊ। राज्य कर्मचाkरी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जनपद शाखायों तथा संयुक्त परिषद से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारीयों की एक आवश्यक बैठक आज 23 मई 2026 को ऑनलाइन संपन्न हुईl बैठक का आयोजन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव ने किया तथा संचालन संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने कियाl
ऑनलाइन बैठक में प्रतिभाग़ करने वाले सभी पदाधिकारियों नें कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं एवं संयुक्त परिषद के अधिवेशन पर विस्तृत विचार विमर्श हुआl राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया कि संयुक्त परिषद का अधिवेशन जुलाई 2026 को दूसरे सप्ताह में लखनऊ में कराया जाएगाl संयुक्त परिषद क़े अधिवेशन में प्रदेश के मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री अथवा अन्य किसी वरिष्ठ मंत्री की उपस्थिति का प्रयास किया जाएगाl ऑनलाइन बैठक में अधिवेशन से पूर्व जनपद शाखायों का गठन करने का भी निर्णय लिया गयाl
बैठक में ज्ञात हुया कि विभिन्न विभगों क़े कई हजार कर्मचारियों का डाटा कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण अपलोड नहीं हो सका हैl डाटा अपलोड करने के लिए संयुक्त परिषद द्वारा मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तिथि बढ़ाने का अनुरोध भी किया जाएगाl संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने बताया कि परिषद का अधिवेशन 14 जुलाई 2025 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ थाl इस वर्ष अधिवेशन जुलाई में कराये जाने का निर्णय लिया गया हैl
अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श होगा, मांग पत्र तैयार किया जाएगा तथा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगाl ऑनलाइन बैठक में संयुक्त परिषद को मजबूती प्रदान करने के लिए खाद्य रसद विभाग में कार्यरत फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री टी एन चौरसिया को संयुक्त परिषद का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा निरंजन कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं मीडिया प्रभारी का नया उत्तरदायित्व दिया गयाl
कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी, प्रीति पांडे, टी एन चौरसिया, रमेश राय, अखिलेश सिंह, नन्हे सिंह, शीला गौतम, कुसुम लता यादव, आई डी पांडे,, नितीन गोस्वामी, समेत कार्यकारिनी क़े पदाधिकारियों एवं सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये l