मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया वन्दना इंटरप्राइजेज का उद्घाटन।

वाराणसी। भोजूबीर तिराहा स्थित वन्दना इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं व्यापारिक जगत से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

स्टोर मैनेजर पियूष त्रिपाठी ने बताया कि शोरूम में ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की रेंज के आधुनिक मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मोबाइल की खरीद पर विशेष ऑफर एवं आकर्षक छूट भी दी जा रही है। साथ ही दावा किया कि भोजूबीर बाजार क्षेत्र की अन्य दुकानों की तुलना में यहां ग्राहकों को सबसे कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान राकेश सिंह, अलगू, आनंद मिश्रा, दीपक सिंह, शशि सिंह,प्रवीण सिंह, रोहित सिंह, आशुतोष सिंह, सोनम एवं समीर गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।