कानपुर। मानसून की तेज बारिश जहां आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर देती है और लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे कर्मयोद्धा भी हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। ये योद्धा हैं त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड की टीम, जो कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद हाईवे पर कहीं भी जलभराव न हो और यातायात बिना किसी बाधा के चलता रहे, इसके लिए त्रिवेणी संगम की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने में जुटी हुई है। नालियों की सफाई, पानी के निकास मार्गों की निगरानी और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई कर टीम यह सुनिश्चित कर रही है
कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से सफर करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के निर्देश पर पूरी टीम लगातार हाईवे पर सक्रिय है। बारिश के बीच कर्मचारियों का यह समर्पण और सेवा भावना न केवल उनकी कार्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से गुजरने वाले हजारों लोगों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी परिचायक है।
मानसून के इस चुनौतीपूर्ण दौर में त्रिवेणी संगम के ये कर्मी वास्तव में ‘हाईवे के सच्चे योद्धा’ बनकर सामने आए हैं, जो हर परिस्थिति में कानपुर-प्रयागराज हाईवे से सफर करने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।