लालरू 15 मई सरदारपुरा लालरु मंडी में वार्ड नंबर 7 में आम आदमी पार्टी के लंबरदार स, हरभजन सिंह की पत्नी एवं सतवंत सिंह की मां नक्षत्रर कौर के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। लालरु मंडी से वार्ड नंबर 8 में आम आदमी पार्टी के हरीश मदान एवं वार्ड नंबर 10 से घनश्याम दास कटारिया के कार्यालय का ओपनिंग की गई। वार्ड निवासी भारी संख्या में पहुंचकर नक्षत्रर कौर को एवं हरीश मदान,घनश्याम दास कटारिया को आशीर्वाद दिया। भारी मतों से जीतने का आश्वासन दिया।