वाराणसी, विश्व सनातन चेतना महासभा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश केसरवानी को पदोन्नति देकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मुख्य प्रकोष्ठ) नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें महासभा के अनुषांगिक संगठन BJP Youth I Con Team का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया है। वहीं, संगठन ने पंकज कुमार को बिना पूर्व अनुमति कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के आरोप में सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रवीण उपाध्याय "शिवा हिन्दू" ने कहा कि संगठन संविधान, अनुशासन और सनातन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा नियमों के उल्लंघन पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।