लखनऊ. राजधानी के लखनऊ पब्लिक स्कूल, राजाजीपुरम् के होनहार पूर्व छात्र डा0 घनश्याम सहाय श्रीवास्तव ने कल दिल्ली में राजपत्रित चिकित्सा अधिकारी का पद भार ग्रहण किया। डा0 घनश्याम ने सन् 2022 में राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान से एमबीबीएस करने के पश्चात सन् 2023 में संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर यह महान उपलब्धि हासिल कर अपने माता-पिता के साथ राजधानी लखनऊ का भी नाम रोशन किया।
डा0 घनश्याम की माता रेनू श्रीवास्तव एक कुशल गृहिणी है तथा पिता राजेश श्रीवास्तव लखनऊ पब्लिक स्कूल की राजाजीपुरम शाखा में जीवविज्ञान के शिक्षक व टीचर इंप्रुवमेंट अधिकारी के पद पर कार्यरत् है। इनके छोटे भाई बृजमोहन श्रीवास्तव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूगोल के रिसर्च स्कालर है। डा0 घनश्याम के दादा गुरजीत लाल श्रीवास्तव तथा चाचा मनीष कुमार श्रीवास्तव दोनों उ0प्र0 के जिला बलरामपुर में डाक्टर के पद पर कार्यरत् है। डा0 धनश्याम ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने विद्यालय को दिया। उनकी इस सफलता पर परिवार व उनके विद्यालय एलपीएस में खुशियों का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कालेजेज के संस्थापक व सांसद डा0 एस0 पी0 सिंह सहित प्रधानाचार्य व उनके अध्यापकों ने हार्दिक शुभकामनायें प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामनाऐं की।