• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Discovery of a 7-8 day old body in a paddy field creates sensation, ASP Anurag Singh arrives at the scene*

*धान के खेत में 7–8 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंचे एएसपी अनुराग सिंह*

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा 

रामपुर। थाना भोट क्षेत्र के सगरखेड़ा के निकट धान के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब 7–8 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही थाना भोट के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेस्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया एएसपी अनुराग सिंह ने दी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया कि आज एक व्यक्ति का शव धान के खेत में मिला है। शव लगभग 7–8 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और उसकी स्थिति ऐसी है कि उसे देख पाना भी मुश्किल है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अज्ञात शव ने खड़े किए कई सवाल धान के खेत में कई दिन पुराना शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह व्यक्ति कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।