लखनऊ, 29 अप्रैल 2026 आपदा में 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' में महत्वपूर्ण भूमिका हेतु सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स को कार्यलय जिला मैजिस्ट्रेट एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर द्वारा नामित को आज केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान बीकेटी में एक दिवसीय प्रशिक्षण "सिविल डिफेंस ओरिएंटेशन प्रोग्राम कोर्स" का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सहायक उपनियंत्रक योगेश कुमार द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
योगेश कुमार ने कहा आपदा में सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स की भूमिका बहुत अहम होती है। इसलिए हर वॉलिंटियर्स को समय- समय पर प्रशिक्षण अवश्य लेते रहना चाहिए। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, घटना नियंत्रण अधिकारी तुषार शर्मा, मृगॉंक शर्मा, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन राजेन्द्र कुमार शर्मा, स्टॉफ ऑफिसर फायर ज्योति गुप्ता, स्टॉफ ऑफिसर सुनील कुमार डाबर, प्रधान सहायक, जितेन्द्र पाण्डेय, मुकुल मिश्र, सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार, कार्यालय अधीक्षक भास्कर दत्त पाण्डेय, सेक्टर वार्डेन रजत राजपूत, पोस्ट वार्डेन शेर अली, मनोज कुमार आदि मुख्य रूप रहें।