मथुरा* कोसीकला क्षेत्र के मशहूर ज्वेलर्स जुगल किशोर के यहां पर 13 सितंबर की रात्रि को छत के रास्ते से अपराधियों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया तथा 14 तारीख की सुबह 5:00 वारदात को अंजाम देकर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए l पुलिस के अनुसार अपराधियों ने 10 किलो ग्राम सोना एवं 15 लाख रुपये चोरी को अंजाम दियाl सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा शैलेश कुमार पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा श्लोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा टीमों को इस कार्य के लिए लगा दिया तथा कोसी क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से देखा गया है जहां पर की अपराधी का एक कमरे में चेहरा नजर आ गया पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ लिया गया और लूट के सामान को जब तक कर लिया जिसके लिए पुलिस महानिदेशक ने टीम की सराहना की और पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में किस तरह अपराधियों को पकड़ा गया इसकी जानकारी दी l