ज्वैलरी और 50 हजार नकदी के साथ शातिर स्नैचर गिरफ्तार

वाराणसी। जीआरपी कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन वाराणसी जंक्शन पर चेकिंग के दौरान शातिर स्नैचर रतन डोम पुत्र स्व. रामजी डोम, निवासी छित्तूपुर, थाना लंका, वाराणसी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विभिन्न मुकदमों से संबंधित 50,100 रुपये नकद और पीली धातु का एक लॉकेट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जीआरपी डीडीयू, जीआरपी कैंट वाराणसी और थाना लंका में कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) प्रयागराज एन. कोलंची और पुलिस अधीक्षक (रेलवे) प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट रजोल नागर के निर्देशन में टीम ने स्टेशन के सिग्नल ऑफिस के दक्षिण तरफ नीम के पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में आरोपी को पकड़ा बरामदगी में मुकदमा संख्या 242/2026 से 7,700 रुपये, 239/2026 से लॉकेट व 9,900 रुपये, 252/2026 से 7,200 रुपये, 246/2026 से 14,500 रुपये तथा 257/2026 से 10,800 रुपये नकद शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धाराओं 317(2) व 317(4) की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव, सुखबीर सिंह, सोहनपाल वर्मा, रामरतन पाण्डेय, एएसआई राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शंकर राय, अश्विनी कुमार सिंह, सत्येन्द्र शाह, जितेन्द्र तथा कांस्टेबल सतीश यादव और रोहित शामिल रहे।