विधायक सांसद की क्षेत्र के प्रति जनता के प्रति क्या जिम्मेदारी होती है उनका क्या काम है आज माल मलिहाबाद रहीमाबाद के क्षेत्र में बिजली की बड़ी समस्या बनी हुई है क्षेत्र की जनता त्राहि त्राहि कर रही है सरकार के द्वारा मिट्टी का तेल बंद कर दिया गया है किसान खेतों में काम करने के बाद घर आता है बिजली का इंतजार करता है ताकि घर में खाना बन सके बच्चे पढ़ाई कर सके घरों में पानी आ सके बागों की सिंचाई हो सके हर दूसरे दिन 33000 लाइन की समस्या होती है लेकिन हमारे क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि हमारे क्षेत्र के विधायक सांसद फालतू के कार्यों में व्यस्त रहते हैं इस समय उक्त विद्युत समस्या को देखते हुए जब सांसद विधायक की जिम्मेदारी बनती थी की क्षेत्र की जनता को इस समस्या से निजात दिलाई जाए उस समय हमारी विधायिका जी स्मृति द्वारा को लेकर धरना प्रदर्शन में व्यस्त हैं हमारे सांसद जी क्षेत्र की समस्या से अनजान है क्षेत्र से गायब है मलिहाबाद की जनता बिजली समस्या एवं अन्य समस्या से परेशान है विधायक जी सांसद जी को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं क्या विधायक सांसद की जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है कोई जवाबदेही नहीं है हम लोग उत्तर प्रदेश की राजधानी में रहने वाले की स्थिति बद से बत्तर है हमारे मलिहाबाद माल रहीमाबाद की जनता की समस्या समाधान हेतु कोई कदम उठाना उचित नहीं समझ रहे मैं अपने क्षेत्र के सम्मानित किसान साथियों से अपील करता हूं कि नेताओं की नजरों में गरीब किसान मजदूर जनता कीड़े मकोड़े हैं इनका आम जनता से कोई लेना देना नहीं है जो हमारी समस्याओं के निस्तारण कराने में जनप्रतिनिधि कोई भूमिका नहीं निभाई है आने वाले चुनाव में जवाब दिया जाएगा मैं सभी सम्मानित क्षेत्र वासियों किसान साथियों मजदूर साथियों माताओ बहनों से अपील करता हूं कि आप सभी लोग अपना सहयोग आशीर्वाद देने का काम करें हम और हमारा संगठन भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन हर स्तर पर संघर्ष कर विद्युत समस्या से क्षेत्र को निजात दिलाने का काम करेगा