• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur: Elderly teacher working in the Basic Education Department was attacked after being robbed, his condition is critical; police action demanded.

रामपुर: लूटपाट के बाद बुजुर्ग बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; पुलिस कार्यवाही की मांग

रामपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद के थाना शाहबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भीतर गाँव में एक सनसनीखेज लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। पीड़ित रघुनाथ सिंह प्रभाकर (पुत्र सोमपाल सिंह) के साथ अज्ञात बदमाशों ने न केवल लूटपाट की, बल्कि उन्हें अधमरा होने तक पीटा। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनसे सोने की चेन और लगभग 12,000/- रुपये की कलाई घड़ी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रघुनाथ सिंह मौके पर ही बेहोश हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को बेहोशी की हालत में शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वर्तमान में पीड़ित का इलाज  रामपुर के एक अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 


 आज कोतवाली  शाहबाद मे तहरीर  दी गई  कि तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर पर एस0सी0  /एस0 टी0 बेसिक  टीचर्स  वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, विजय कुमार, ऋषि पाल सिंह, अशोक बाबू, जिला महामंत्री सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष राम बहादुर गौतम,  हरनाम सिंह,  मो0 खालिद, ब्लॉक अध्यक्ष शाहबाद कुल भूषण गौतम ,लाल सिंह, शिवदयाल सिंह,  हुकुम सिंह,  मनोज कुमार,  सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे l