शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द्र देव के संरक्षकत्व व संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है I प्रतियोगिता का उदघाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल लखनऊ डॉ० प्रदीप कुमार, के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया I
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित 01 बालक एवम 01 बालिका प्रतिभागियो के द्वारा प्रतिभाग किया गया I इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु बालक वर्ग से बस्ती मंडल के श्यामदेव कक्षा 9 राजकीय इंटर कॉलेज दूल्हा सुमाली सिद्धार्थ नगर के 83 अंकों के साथ प्रथम, लखनऊ मंडल से आर्यन यादव कक्षा 9 अमीनाबाद इंटर कॉलेज अमीनाबाद लखनऊ के 80 अंकों के साथ द्वितीय , आगरा मंडल से सत्यदेव कक्षा 10 रा0अ0प0 इंटर कॉलेज कबीरपुर जेहलपुर फिरोजाबाद 77.33 अंकों के साथ तृतीय, मुरादाबाद मंडल से दक्ष सागर कक्षा 9 पार्कर इंटर कॉलेज मुरादाबाद, 67.83 अंकों के साथ चतुर्थ तथा बालिका वर्ग से लखनऊ मंडल की सोनाली - कक्षा 9 उजागर लाल इंटर कॉलेज सीतापुर ने 90 अंकों के साथ प्रथम, आगरा मंडल से तन्नू कक्षा 10 जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांट मथुरा 81.66 अंकों के साथ द्वितीय, बस्ती मंडल से भूमिका कसौधन कक्षा 9 रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थ नगर, 69.66 अंकों के साथ तृतीय, अयोध्या मंडल से वर्तिका सिंह कक्षा 10 कनौसा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज अयोध्या ने 63.33 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया I
प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्य राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ आशुतोष कुमार सिंह के द्वारा विजेता प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (डी डी आर) लखनऊ मंडल लखनऊ रेखा दिवाकर, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ अमिता सिंह, सह निरीक्षक एंग्लो इंडियन स्कूल उत्तर प्रदेश मनीषा द्विवेदी, मंडलीय कीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव, लखनऊ अमित कुमार श्रीवास्तव, अभिलेख के रूप में आलोक कुमार, पूजा गुप्ता, संतोष कुमार, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी तथा निर्णायक के रुप में पलक चौरसिया जनपदीय योग एसोसिएशन, लखनऊ,
राहुल कुमार द्विवेदी, अंकुर पांडेय, किरण सिंह के द्वारा प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया I