वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी एलिट की ओर से हरतालिका तीज के अवसर पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीडीसी ममता द्विवेदी रहीं। क्लब अध्यक्षा डॉ. यमुना सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में वरिष्ठ सदस्याओं, कार्यकारिणी टीम तथा नई-पुरानी सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शंकर-पार्वती की प्रस्तुति रही, जिसमें सरिता गुप्ता, रजनी अग्रवाल और कुमकुम उपाध्याय ने भूमिकाएं निभाईं। फौजी और उसकी पत्नी की भावनात्मक प्रस्तुति ने भी सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसमें पिंकी अग्रवाल और सुनीता गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रस्तुति के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों की पत्नियों के त्याग, प्रतीक्षा और समर्पण को दर्शाया गया सदस्याओं ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इनमें डॉ. यमुना सिंह, शालिनी गोयल, प्रियंका अग्रवाल, बेला अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, सुप्रिया पाठक, नैना चौबे, संगीता श्रीवास्तव, सीमा अग्रवाल, जूली जाज्वाल, मीना अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, सुनीता गुप्ता, बबिता गुप्ता, संगीता गुप्ता और अमिता जैन सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं समारोह में हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ, जिसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजक अमिता जैन रहीं। इस अवसर पर कार्यकारिणी टीम की रजनी अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, ज्योति जैन, स्वीटी अग्रवाल सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं अध्यक्षा डॉ. यमुना सिंह ने सभी को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा, महिला शक्ति और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। तीज महोत्सव संस्कृति, मनोरंजन, संवेदना और सामाजिक संदेश का सुंदर संगम बनकर सामने आया।