• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Distribution of TLM kits to the first batch of nursing trainees at the DDU-GKY Training Center, Lucknow

डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में नर्सिंग के प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को टीएलएम किट का वितरण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत एजुकेटर एक्स्ट्राऑर्डिनरी लिमिटेड संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र, जेपी मॉडल पब्लिक कॉलेज, डूडा कॉलोनी, पारा, लखनऊ में आज नर्सिंग के प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को टीएलएम किट का वितरण किया गया इस टीएलएम किट में प्रशिक्षणार्थियों के लिए ड्रेस, बैग, पुस्तकें, पहचान पत्र एवं नोटबुक प्रदान की गई। किट प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर एजुकेटर एक्स्ट्राऑर्डिनरी लिमिटेड के निदेशक अभिनव बालियान  तथा जीडीसीटी ग्रुप के निदेशक अभियंता पी. कुमार यादव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक श्री संतोष मौर्या सहित प्रशिक्षण केंद्र के सभी कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नर्सिंग प्रशिक्षण को गंभीरता एवं अनुशासन के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि केवल प्रशिक्षण प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच, निरंतर सीखने की आदत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपने कौशल के माध्यम से अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें।