लखनऊ। आस्था श्रीधाम होटल में एससीआईबी का सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संस्था के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी गई मुख्य अतिथि लखनऊ के पूर्व आयुक्त रहे। इस अवसर पर संस्था के निदेशक सचिन कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार पांडेय, राष्ट्रीय सचिव महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के विधिक सलाहकार एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आयुष श्रीवास्तव, वाराणसी मंडल प्रभारी संतोष कुमार सिंह, शैली शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, सतीश मिश्रा, वीरेंद्र कुमार प्रजापति, नीरज कुमार, सचिन सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने संस्था से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न एवं परिचय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और उसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संचालन नीरज कुमार ने किया।