विश्व पर्यावरण दिवस पर आशीर्वाद संस्थान में वृक्षारोपण

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्थान के निदेशक डॉ. समीर गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य डॉ. दीपाली सचान ने विद्यार्थियों को पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल का भी संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के कम उपयोग, जल संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर एडमिन आशुतोष राय तथा नर्सिंग फैकल्टी नेहा, संजू, अमीषा, साक्षी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।