वाराणसी, बनारस की सड़कों पर केवल छोटे और गरीब दुकानदारों के पेट पर लात मारने की दोहरी नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर की स्वच्छता, सुरक्षा और नैतिक माहौल के नाम पर प्रशासन की 'चुनिंदा कार्रवाई' के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को सपा नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वाराणसी सतेन्द्र कुमार को एक बेहद कड़ा और चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा।
"शराब के ठेके और बार बंद हों, तभी पूरी होगी स्वच्छता" प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे फायरब्रांड समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने दोटूक शब्दों में कहा "महापौर महोदय का स्वच्छता को लेकर लिया गया फैसला तब तक एक ढोंग और अधूरा कदम है, जब तक इसमें शहर के बीचों-बीच जहर उगल रहे शराब के ठेकों और बार को शामिल नहीं किया जाता।