• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • On the auspicious occasion of Bada Mangal, a grand *Bhandara* was organized by Team Hanuman in Vipul Khand, Gomti Nagar.

बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर टीम हनुमान द्वारा विपुल खंड, गोमती नगर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

प्रभु श्री हनुमान जी के अनन्य भक्तों ने मिलकर सेवा, श्रद्धा एवं भक्ति भाव से इस पुण्य कार्य को संपन्न किया। इस शुभ अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी सादर उपस्थित रहीं।


उन्होंने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया, प्रसाद वितरण के शुभ कार्य में सहभागिता की तथा प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। प्रभु श्री संकटमोचन हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सबके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल का वास हो।