रामपुर ।उत्तर प्रदेश/मा0 राज्यमंत्री सहकारिता विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने डीसीबी शाखा ज्वालानगर, रामपुर के कायाकल्प भवन का लोकार्पण मा0 कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, मा0 विधायिका मिलक-शाहबाद राजबाला सिंह, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मोहन लाल सैनी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार की उपस्थिति में किया तथा शाखा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने शाखा परिसर में किए गए कायाकल्प कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक एवं सुव्यवस्थित बैंकिंग वातावरण से किसानों एवं सहकारी संस्थाओं को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। बी-पैक्स अजीतपुर द्वारा भवन का कायाकल्प कर उसे आदर्श शाखा के रूप में विकसित किया गया है। सहकारी समितियों को किसानों के लिए बहुउपयोगी सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता को और अधिक मजबूती मिल सके।
इसके उपरांत उन्होंने अजीतपुर बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यूरिया एवं डीएपी खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 नितिन मदान, सिटी मजिस्ट्रेट सालिक राम, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक डा0 गणेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।