मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/आज शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में, शाम 5:00 बजे हनुमान मूर्ति पर भारत की तिरंगे के अपमान के विरोध में गुस्साए शिव सैनिकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और अमेरिका के झंडे जलाए। शिव सैनिकों ने 'भारत माता की जय', 'तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान', 'डोनाल्ड ट्रंप माफी मांगो' के नारे लगाते हुए अमेरिका की तानाशाही के खिलाफ आक्रोश दिखाया। शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि भारत सरकार को अविलंब मैकडॉनल्ड' से लेकर के•एफ•सी और यूट्यूब इंस्टाग्राम तक अमेरिका के सारे व्यवसाय ठप कर देने चाहिए और स्वावलंबी बनने पर जोर देना चाहिए।आज के कार्यक्रम में वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव , मुदित उपाध्याय,राजीव राठौर,शिबू पांडे, अरुण ठाकुर,आकाश सिंह, जीतू, तेजपाल, राजपाल, राहुल,जितेंद्र पासी,मयंक सैनी, विक्की कश्यप,अशोक सैनी, अर्पित,दीपक, राहुल, लक्ष्मण आदी शिव सैनिक मौजूद रहे।