चंदौली, समाजवादी पार्टी चंदौली की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित जानलेवा हमला किए जाने की सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल (राजेश भाई) ने पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
अस्पताल में मुलाकात के दौरान उनके साथ शिवकुमार पटेल (जिलाध्यक्ष, मिर्जापुर), रामश्रृंगार पटेल, संतोष कुमार मौर्य, अशोक यादव तथा प्रमोद सिंह भी उपस्थित रहे।