लोकेशनमुरादाबाद मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट


मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट

*कटघर आरएच एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट फर्म में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार*

*मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा* 

मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र स्थित काशीपुर तिराहे पर आरएच एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट फर्म में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद मौके से उठता काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। फायर कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने की कोशिश शुरू कर दी  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं।