वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र (आईयूसीटीई), बीएचयू में सोमवार को “एआई-इन्फ्यूज़्ड इमर्सिव इन्क्वायरी पेडागॉजी वर्कशॉप फॉर फिजिकल साइंस एजुकेटर्स” विषय पर पांच दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में आईयूसीटीई के डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने अतिथि परिचय एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अध्यक्षता प्रो. आशीष श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष (शैक्षणिक एवं अनुसंधान), आईयूसीटीई ने की। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को शिक्षण कार्य में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया प्रथम सत्र में प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने “एनईपी 2020 और एजुकेशन 5.0” विषय पर भौतिक विज्ञान शिक्षण में नवाचार, तकनीकी एकीकरण और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में डॉ. वी. वी. सत्यनारायण, इंजीनियर-डी, आईयूएसी, नई दिल्ली ने अनुभवात्मक अधिगम और ओपन-सोर्स लैब टूल्स के उपयोग की जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुशाग्री सिंह ने दिया। कार्यक्रम में देशभर से 30 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन भी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह कर रहे हैं।