आरटीआई की पाठशाला में बताई सूचना अधिकार की उपयोगिता

वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में हिंदी सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को ‘आरटीआई की पाठशाला’ विषय पर पॉडकास्ट आयोजित किया गया। वक्ता उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पूर्व निदेशक राजेश मेहतानी रहे। उन्होंने आरटीआई की आवश्यकता, उसके मूल्यांकन और जवाब देने की प्रक्रिया पर जानकारी दी। पॉडकास्ट का संचालन डॉ. राजा पाठक, सहायक प्राध्यापक, आईयूसीटीई ने किया हिंदी सप्ताह के दौरान निबंध लेखन, कविता पाठ, आशु भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा राजभाषा, ड्राफ्टिंग और नोटिंग पर कार्यशाला आयोजित हुई। इस अवसर पर केंद्र के अध्यापक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह और संकाय प्रमुख प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने सभी को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं।