मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान, लखनऊ द्वारा दिनांक 13 सितंबर 2026 को टेली हेल्थ सुपरवाइजर जेन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी/चिकित्सक सहायक इमरान अली द्वारा उपकेंद्र पु..., जिला रामपुर में ग्रामीण रोग नियंत्रण रोकथाम एवं बचाव कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया कैंप का उद्देश्य गैर-संचारी रोगों, विशेषकर मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं ओरल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की प्राथमिक स्तर पर पहचान और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा कैंप में लगभग 45 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। जांच के दौरान शुगर एवं उच्च रक्तचाप के 34 रोगी पाए गए। चिन्हित मरीजों को उचित उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर इलाज हेतु भेजा गया इस दौरान मरीजों को खान-पान एवं दिनचर्या में आवश्यक बदलाव के साथ नियमित जांच और उपचार कराने की सलाह दी गई। साथ ही इलाज के दौरान निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।