मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में एक ज्ञापन सोफा गया । जिसमें नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम जी को एक ज्ञापन सोपा इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि जिला चिकित्सालय रामपुर में भारी तादाद में डॉक्टर की कमी है जिसकी वजह से आम जनता बुरी तरह से तड़प रही है विभिन्न रोगो के डॉक्टर जैसे किडनी, लीवर ,न्यूरोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन ,डेंटल आदि के डॉक्टर ना होने से जनता परेशान है इतनी बड़ी बिल्डिंग इमारत होने का कोई फायदा व लाभ नहीं है जब वहां पर इलाज करने के डॉक्टर ही नहीं है इस संबंध में पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है साथ ही एमआरआई मशीन के न होने से आम जनता को ₹7000 में मुरादाबाद जाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में एम आर आई करना पड़ रहा है इस संबंध में व्यापार मंडल के अनुरोध पर कुछ समय पूर्व एमआरआई मशीन स्वीकृत हो चुकी है लेकिन विभाग की लापरवाही से मशीन है मशीन का कार्य स्थापना लंबित है व व्यापार मंडल के अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज 600 बेड का स्वीकृत हो चुका है लेकिन जिला चिकित्सालय की लापरवाही से ग्राम जगतपुर और ग्राम बेनजीर की उद्यान विभाग की 100 बीघा भूमि हस्तांतरण होने में ढील हो रही है इस पर भारी नाराजगी व्यक्त की है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, नज़ाकत रायन ,गोपाल शर्मा, शराफत खान ,शहीद खुसरो, इरफान खान ,मुकर्रम, हाजी मुनव्वर सलीम, अलीम खान, रशीद खान ,लालमन सैनी, पुलकित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुदेश यादव, राजू सुमन आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे है