वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज, चौखंभा में प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना को लेकर रुद्री पाठ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान शिव की आराधना से परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से नवसंचालित अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक अनुभाग के विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप विशेष साप्ताहिक ड्रेस का निःशुल्क वितरण किया गया। ड्रेस पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रबंधन की इस पहल को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सराहनीय बताया कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल एल.आई.सी. के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा-भाव, अनुशासन, संस्कार एवं सकारात्मक सोच का विकास करना विद्यालय का प्रमुख दायित्व है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बनाने का प्रयास किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष बल्लभ दास अग्रवाल ‘चम्पालाल’, सहायक मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ‘डोरीवाले’, गरिमा टकसाली, मेनका अग्रवाल, शशि मोहन अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अग्रबन्धु, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।