उत्तराखंड ।काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-25 स्थित अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि विशाल तिरंगा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का प्रतीक बनेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें मेयर महापौर दीपक बाली, पर प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन वरिष्ठ अधिकारी मुकता सिंह,जिला मीडिया संयोजक निशा सैय्यद, आदि उपस्थित रहे