रांची, 18 मई 2026 — आज रांची स्थित आवास पर झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Babulal Marandi से राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव (संत प्रकोष्ठ) श्री कन्हैया महराज जी ने शिष्टाचार भेंट कर संगठन के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
भेंटवार्ता के दौरान सनातन धर्म, राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं युवाओं को संस्कारयुक्त दिशा प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। श्री कन्हैया महराज जी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा निरंतर देशभर में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, गौ सेवा, धर्म रक्षा, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। चर्चा में यह भी कहा गया कि भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सहेजना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
श्री कन्हैया महराज जी ने संगठन की आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार एवं सेवा भाव जागृत करना है, ताकि समाज और राष्ट्र को मजबूत दिशा मिल सके।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन विस्तार, धार्मिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में सनातन धर्म एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।