वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे ओ०टी०एच०ई० रेल कर्मचारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं वर्ष 2026-2028 की जोनल कार्यकारिणी चुनाव का आयोजन रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिनांक 08 मई 2026 को डेयरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चुनाव परिणामों में श्री सी०पी० वर्मा को जोनल अध्यक्ष तथा श्री रामाक्षय यादव को जोनल महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही अन्य 18 पदाधिकारियों का भी निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा रेलवे कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता एवं सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।